रोगियों के परिजनों के बीच में भोजन की थालियां वितरित की गई





प्रकाशनार्थ भोपाल
रोगियों के परिजनों के बीच में
भोजन की थालियां वितरित की गई
भोपाल 3 मई 2024 जनसंवेदना संस्था द्वारा एम्स के गेट नंबर 3 पर आज रोगियों के परिजनों के बीच में भोजन की थालियां वितरित की गई यह भोजन का वितरण स्वर्गीय श्री शंकर सिंह रावत जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके परिजन श्रीमती माधुरी रावत जी द्वारा भोजन की थाली बाटी गई
उल्लेखनीय की जनसंवेदना संस्था पिछले 18 वर्षों से निराश्रित बेसहारा लावारिस लोगों का सभी विश्राम घाटों पर एवं अस्पताल फुटपाथ आदि स्थानों पर मिले अज्ञात लाशों के अंतिम संस्कार जन भागीदारी के माध्यम से करती आ रही है जनसंवेदना का प्रकल्प जन सहयोग के द्वारा संचालित किया जाता है आज देखिए भोपाल में इस बहाने पीड़ित जरूरतमंदों भोजन की व्यवस्था हो जाती है एम्स अस्पताल के अंदर पूरे प्रदेश के लोग अपने परिजनों का उपचार के लिए आकर डेरा डाले हुए हैं |
आज इस अवसर का चित्र आपको प्रेषित कर रहे हैं अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें |
राधेश्याम अग्रवाल 9826013975
