भोपाल में रुक-रुककर बारिश जारी, 16 जिलों में अलर्ट

0
Spread the love

मध्यप्रदेश के 16 जिलों में बुधवार को हैवी रेन का अलर्ट है। इनमें भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, सागर, ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के लिए जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।

भोपाल में रुक-रुककर बारिश जारी है। बुधवार सुबह से कभी तेज बारिश तो कभी रिमझिम हो रही है। रतलाम में रातभर बारिश हुई, जो सुबह 9 बजे थमी। डिंडौरी और धार में भी पानी गिर रहा है।

मंडला में 24 घंटे में गिरा 5.2 इंच पानी मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान करीब 25 जिलों में बारिश का दौर चला। सबसे ज्यादा पानी मंडला में औसत 5.2 इंच गिर गया। उज्जैन में 2.2 इंच, नर्मदापुरम में 2 इंच, गुना में 1.9 इंच, उमरिया में 1.8 इंच, सतना में 1.1 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रतलाम, इंदौर, सीधी, नौगांव, सागर, जबलपुर, भोपाल, खजुराहो, सिवनी, टीकमगढ़, रीवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, दमोह, नरसिंहपुर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर में भी बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481