मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अभी तक 1600 से अधिक प्राचीन एवं ऐतिहासिक बावड़ियों की जनभागीदारी से स्वच्छता की जा चुकी है ।

#बावड़ी_उत्सव
मध्यप्रदेश के मुख्यमन्त्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा प्रारम्भ किये गये जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में अभी तक 1600 से अधिक प्राचीन एवं ऐतिहासिक बावड़ियों की जनभागीदारी से स्वच्छता की जा चुकी है ।
इस बावड़ियों में पुनः वर्षाजल का संचयन हो तथा समाज इनका पुनः उपयोग प्रारम्भ करे इस दृष्टि से गंगा दशहरा के पर्व पर प्रदेश 101 बावड़ियों पर “बावड़ी उत्सव” मनाया गया । उज्जैन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्री चिन्तामण गणेश की प्राचीन लक्ष्मण बावड़ी का पूजन कर बावड़ी उत्सव का शुभारम्भ किया गया । बावड़ी उत्सव में पूज्य साधु सन्त, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, परिषद के अधिकारी सहित बावड़ी के स्वच्छता अभियान में सम्मिलित स्थानीय समाजजन बड़ी संख्या में सम्मिलित हुआ ।
इस अवसर पर प्रदेश की 101 बावड़ियों की चित्रमय जानकारी से सज्जित स्मारिका “बूँद सहेजे बावड़ी” का विमोचन मुख्यमन्त्री जी द्वारा किया गया । यह स्मारिका देश पुरातत्वविदों, वास्तुकारों, अभियन्ताओं, इतिहासकारों, साहित्यकारों के लिए एक ऐतिहासिक दस्तावेज सिद्ध होगा ।
प्रदेश भर में मनाये गये बावड़ी उत्सव के कुछ चित्र ।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP
Narendra Modi PMO India Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद BJP Madhya Pradesh हितानन्द शर्मा Durgadas Uikey Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR Department of Water Resources, Madhya Pradesh
