आदर्श नवदुर्गा एवं बाबा खाटू श्याम मंदिर का स्थापना दिवस

0
Spread the love

मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर एवं बाबा खाटू श्याम मंदिर, प्लेटिनम प्लाज़ा, अपनी स्थापना के दो गौरवशाली साल पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर 22, 23 और 24 मई 2025 को वार्षिक उत्सव एवं स्थापना दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

यह तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं की आस्था और भक्तिभाव का केंद्र बनने जा रहा है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भक्तों के सहयोग से बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। बाबा श्याम के दिव्य रूप, फूल बंगले की छटा, सहस्त्रधारा अभिषेक और भजन संध्या में भक्ति रस का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

22 मई (गुरुवार) को सजेगा बाबा का दरबार सुबह 9:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ब्राह्मणों द्वारा बाबा खाटू श्याम का सहस्त्रधारा अभिषेक किया जाएगा। जल, दूध, शहद, पंचामृत और विविध औषधीय जड़ी-बूटियों से भगवान का दिव्य अभिषेक संपन्न होगा, जिससे वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होगा।

शाम 5:00 बजे बाबा का दरबार सजेगा, ज्योत प्रज्वलन किया जाएगा और भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर श्रद्धा के संग फिर मंदिर परिसर में ही सम्पन्न होगी।

तीन दिन तक चलेगा स्थापना दिवस।
तीन दिन तक चलेगा स्थापना दिवस।

23 मई (शुक्रवार) को भजन संध्या भी

इस दिन बाबा खाटू श्याम की दिव्य ज्योत और फूलों से सुसज्जित बंगले का श्रृंगार किया जाएगा। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायकों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी। भक्त भाव-विभोर होकर बाबा के दरबार में झूम उठेंगे।

24 मई (शनिवार) को होगा विशाल भंडारा तीसरे दिन, यानी 24 मई को शाम 5:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सैकड़ों भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे और समापन के साथ एक नई ऊर्जा, नई श्रद्धा और विश्वास के साथ अगले साल की प्रतीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481