बीएमएचआरसी में आज से नई व्यवस्था

0
Spread the love

पेट के कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए बीएमएचआरसी में मंगलवार से अलग जीआई कैंसर क्लिनिक शुरू हो रहा है। यह क्लिनिक सुबह 10 बजे से 1 बजे तक संचालित होगा। इस क्लिनिक में बीएमएचआरसी के सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ सोनवीर गौतम मरीजों को पाचन तंत्र का कैंसर, लिवर का कैंसर, पित्ताशय का कैंसर, गॉल ब्लेडर का कैंसर, बाइल डक्ट का कैंसर व पेट से संबंधित अन्य कैंसर के उपचार के बारे में परामर्श देंगे।

बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक डॉ मनीषा श्रीवास्तव ने कहा कि य​ह क्लिनिक कैंसर के मरीजों के देखभाल व उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पेट के कैंसर से जूझ रहे ​मरीजों को स्पेशल केयर मिल सकेगी।

भोपाल के BMHRC में 10 नए डॉक्टरों ने किया जॉइन भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) के विभिन्न विभागों में फैकल्टी के स्थायी पदों पर 7 डॉक्टरों ने जॉइन किया है। इसके अलावा स्पेशलिस्ट के स्थायी पदों पर 3 डॉक्टरों ने जॉइन किया है। बीएमएचआरसी की प्रभारी निदेशक, डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा हाल ही में इन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी और अब इन सभी ने अपने-अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481