आज देवउठनी ग्यारस पर भोपाल में कई आयोजन

0
Spread the love

भोपाल में आज देव उठनी ग्यारस पर मंदिरों और घरों में गन्ने के मंडप सजाए गए हैं। मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर, बाबा खाटू श्याम मंदिर (प्लेटिनम प्लाजा) के व्यवस्थापक पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि आज बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव और तुलसी शालिग्राम विवाह मनाया जाएगा। बाबा का 501 किलो फूलों से श्रृंगार कर रहे हैं। कल 13 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव भंडारा होगा।

इसके अलावा लालघाटी स्थित रामानंद संगीत विद्यालय बरखेड़ी स्थित मां कालका दरबार, खटलापुरा व शीतलदास की बगिया समेत घरों में भी तुलसी – शालिग्राम विवाह के आयोजन होंगे।

मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर - बाबा खाटू श्याम मंदिर में तैयारियां।
मां वैष्णो धाम आदर्श नवदुर्गा मंदिर – बाबा खाटू श्याम मंदिर में तैयारियां।

करुणाधाम आश्रम में हुआ महिला संगीत

करुणाधाम आश्रम (नेहरू नगर) में तुलसी – शालिगराम विवाह का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। आज सुबह गुरुदेव पंडित सुदेश शांडिल्य के सानिध्य में गौरी-गणेश की पूजन हुआ। दोपहर तक हल्दी-मेहंदी की रस्में होंगी। शालिगराम व तुलसी जी की प्रतिमाओं को हल्दी – मेहंदी लगाई जाएगी। शाम को नेहरू नगर चौराहे से भगवान शालिगराम की बारात बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। प्रतीकात्मक रूप से वरमाला और फेरे भी कराए जाएंगे। इसके पहले सोमवार को महिला संगीत हुआ।

वहीं, नार्मदीय ब्राह्मण कोलार इकाई के तत्वावधान में तुलसी विवाह समारोह मनाया जाएगा। दो दिनी आयोजन में समस्त वैवाहिक रस्में पूरी की जाएंगी। शाम 6 बजे सीआई स्क्वेयर से आशीर्वाद कॉलोनी तक बारात निकाली जाएगी।

देवउठनी एकादशी के लिए लोग एक दिन पहले से बाजार में खरीदारी करते दिखे।
देवउठनी एकादशी के लिए लोग एक दिन पहले से बाजार में खरीदारी करते दिखे।

देवउठनी ग्यारस पर इंदौर समेत 9 जिलों में छुट्‌टी

दिवाली की लंबी छुट्‌टी के बाद एक बार फिर 12 नवंबर देवउठनी एकादशी (देव दिवाली) पर इंदौर, रतलाम, सागर, बैतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, सतना, मैहर और उमरिया जिले में छुट्टी रहेगी। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम समेत 8 कलेक्टरों ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481