पांचवे दिन 6 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र

0
Spread the love

प्रदेश के दो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उप निर्वाचन-2024 के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखवीर सिंह ने बताया कि नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के पांचवें दिन बुधवार को श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा दो नाम-निर्देशन पत्र तथा सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में 4 अभ्यर्थियों ने पांच नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। गत 18 अक्टूबर से अब तक दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 9 अभ्यर्थी अपने नाम-निर्देशन पत्र जमा करा चुके हैं।

उप निर्वाचन कार्यक्रम

नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर

नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को

नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर

मतदान – 13 नवम्बर को

मतगणना – 23 नवम्बर को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481