नसरल्लाह के भाई के मारे जाने का दावा

0
Spread the love

इजराइली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के भाई हाशिम सैफिद्दीन की भी मौत का दावा किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना ने गुरुवार को बेरूत में सैफिद्दीन को निशाना बनाकर हमला किया।

अलजजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने जमीन के नीचे बने बंकर पर 11 मिसाइलें दागीं। यहां पर हिजबुल्लाह के टॉप अधिकारी बैठक कर रहे थे। इसमें सैफिद्दीन के भी शामिल होने वाला था। सैफिद्दीन वहां पहुंचा था या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं, यह भी पता नहीं चला है।

इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) या फिर हिजबुल्लाह ने सैफिद्दीन के मारे जाने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है। सैफिद्दीन 1982 से ही हिजबुल्लाह से जुड़ा हुआ था। पिछले सप्ताह नसरल्लाह के मारे जाने के बाद उसके हिजबुल्लाह चीफ बनाए जाने की चर्चा थी। वह रिश्ते में नसरल्लाह का ममेरा भाई है।

सैफिद्दीन, हसन नसरल्लाह की तरह ही काली पगड़ी बांधता है। अमेरिका ने उसे 2017 में आतंकवादी घोषित किया था। वह हिजबुल्लाह के राजनीतिक मामलों को देखता है। इसके अलावा वह जिहाद काउंसिल का चेयरमैन भी है, जो संगठन के मिलिट्री ऑपरेशंस की प्लानिंग करती है।

सैफिद्दीन हिजबुल्लाह की सर्वोच्च सलाहकार संस्था शूरा परिषद में सेवारत छह मौलवियों में से एक है। उसे 2001 में कार्यकारी परिषद का प्रमुख चुना गया था।
सैफिद्दीन हिजबुल्लाह की सर्वोच्च सलाहकार संस्था शूरा परिषद में सेवारत छह मौलवियों में से एक है। उसे 2001 में कार्यकारी परिषद का प्रमुख चुना गया था।
सैफिद्दीन की ये तस्वीर 24 मई की है। वह ईरान के राष्ट्रपति की मौत के बाद हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
सैफिद्दीन की ये तस्वीर 24 मई की है। वह ईरान के राष्ट्रपति की मौत के बाद हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था।

दैनिक भास्कर लेबनान के शहर बेरूत पहुंचा है। यह दाहिया के नजदीक है जिसे हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है। हम आपको यहां से इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष से जुड़े वास्तविक हालात दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481