भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की उमंग सिंगार की शिकायत
भोपाल, 21 सितंबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध अपमानजनक कृत्य की एमपी नगर थाने में शिकायत की है। नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार द्वारा अलीराजपुर जिले के जोबट में कांग्रेस विधायक श्रीमती सेना पटेल के उपस्थिति में एक आम सभा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर अपमानजनक कृत्य किया गया है। जिसको लेकर आज एक भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी एमपी नगर को दस्तावेज सहित पत्र सौपकर कार्रवाई की मांग की है।
