मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 सितंबर को जम्मू में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 22 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार में रहेंगे। इस दौरान आप जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर 12ः25 बजे जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के सांबा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्री सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में मॉडर्न एजुकेशन इंस्टीट्यूट, घगवाल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात आप शाम 4 बजे गुर्हा सलाठिया रामलीला मैदान में जनसभा में जनसभा का संबोधित करेंगे।
