स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किए जाएंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर

0
Spread the love

 

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग जिला भोपाल द्वारा सफाई मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श जांच, उपचार, आभा आई डी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं दी जायेंगी। शिविरों में 30 वर्ष से अधिक उम्र के सफाई मित्रों का सी बैक फॉर्म भरा जाएगा एवं एनसीडी पोर्टल में प्रविष्टि की जावेगी

17 सितंबर को कुशाभाई ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में इन शिविरों की शुरुआत की जावेगी। सभी स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा सफाई मित्रों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की सुविधा निशुल्क दी जाएगी। 21 एवं 22 सितंबर को नगर निगम के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सफाई मित्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वच्छता एवं इनफेक्शन कंट्रोल हेतु विभिन्न गतिविधियां की जावेगी । आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वच्छता से संबंधित जन जागरूकता एवं वैलनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481