अमूल्य संभालेगा सांची दुग्ध महासंघ प्रबंधन
मप्र दुग्ध संघ व उससे जुड़े संघ अब अगले पांच साल राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड यानी अमूल्य के अधीन काम करेंगे..यानी दुग्ध संघ को अब राष्ट्रीय विकास बोर्ड को सौंप दिया गया है..यह फैसला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया..इसमें राष्ट्रीय विकास बोर्ड व केंद्र में डेयरी सचिव अलका उपाध्याय,मुख्य सचिव वीरा राणा व राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड आनंद गुजरात के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक मीनेश शाह सहित संबंधित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे..
