हरियाणा में BJP के 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी

0
Spread the love

हरियाणा में BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इस लिस्ट में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और 2 मंत्रियों समेत 7 विधायकों के टिकट काटे हैं। एक सीट से उम्मीदवार बदल दिया है। पिछला चुनाव हारे 2 पूर्व मंत्रियों को फिर से टिकट दिया गया है। 2 मुस्लिम चेहरों को चुनाव में उतारा गया है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा अब तक 90 में से 87 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। अब महेंद्रगढ़, सिरसा और फरीदाबाद NIT से उम्मीदवार की घोषणा बाकी है।

हरियाणा में 12 सितंबर तक नामांकन होना है। 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

भाजपा की दूसरी लिस्ट की खास बातें…

  • भाजपा ने दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया है। इसमें सोनीपत की राई सीट से प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली की जगह कृष्णा गहलावत और गुरुग्राम की पटौदी (रिजर्व) सीट से बिमला चौधरी को टिकट दिया है।
  • भाजपा ने रेवाड़ी की बावल सीट से मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया है। उनकी जगह स्वास्थ्य निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले कृष्ण कुमार को मैदान में उतारा गया है।
  • फरीदाबाद की बड़खल सीट से शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का टिकट काटा गया है। उनकी जगह पर धनेश अदलखा को उतारा गया है। बरोदा से पहलवान योगेश्वर दत्त की टिकट काट दी गई है।
  • लाडवा से पिछला चुनाव लड़ने वाले पवन सैनी की सीट बदली गई है। उन्हें लाडवा की जगह नारायणगढ़ सीट से उतारा गया है। इस बार लाडवा से सीएम नायब सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • कुरूक्षेत्र के पिहोवा की सीट पर भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। यहां कवलजीत अजराना की जगह जय भगवान शर्मा डीडी को टिकट दिया गया है।
  • महेंद्रगढ़ सीट पर RSS वर्कर रिटायर्ड टीचर कैलाश पाली बिना टिकट मिले भाजपा कैंडिडेट के तौर पर नामांकन भर चुके हैं। यहां से पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा दावेदार हैं। यह सीट होल्ड की गई है।
  • इस लिस्ट में 2 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इनमें फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद और पुन्हाना से एजाज खान को उतारा गया है। मुस्लिम बहुल तीसरी सीट नूंह से हिंदू नेता संजय सिंह को मौका दिया गया है।
  • इस लिस्ट में भाजपा ने पिछली बार चुनाव लड़े 9 उम्मीदवारों को बदल दिया है। इनमें बड़े नामों में राई से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा हैं।
  • जुलाना से विनेश फोगाट के सामने BJP से पूर्व कैप्टन योगेश बैरागी चुनाव लड़ेंगे। 35 साल के योगेश बैरागी एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन रहे हैं। कोरोना काल में वंदेभारत मिशन में अहम भूमिका निभाई। नौकरी के बाद राजनीति में उतरे हैं।

उम्मीदवारों की लिस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481