कोलकाता रेप-मर्डर केस, स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट मार्च
कोलकाता में 8-9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में मंगलवार को छात्र और मजदूर संगठन रैली निकाल रहे हैं। नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।
नबन्ना पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं। प्रदर्शनकारियों की रैली दोपहर करीब 12:45 बजे शुरू हुई। प्रदर्शनकारियों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
पुलिस की कार्रवाई में दर्जनों प्रदर्शकारियों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने हिंसा का हवाला देते हुए रैली को गैरकानूनी बताया है।
प्रदर्शनकारियों को नबन्ना जाने से रोकने के लिए 7 रूट पर तीन लेयर में 6 हजार की फोर्स तैनात है। 19 पॉइंट्स पर बैरिकेंडिंग और 21 पॉइंट्स पर डीसीपी तैनात किए गए हैं। हावड़ा ब्रिज बंद कर दिया है। निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।
राज्य सचिवालय नबन्ना के पास BNS की धारा 163 (CrPC की धारा 144) लगा दी गई है। यहां एक साथ 5 से ज्यादा लोग नहीं जुटेंगे। इसके अलावा यहां क्रेन के जरिए भारी कंटेनर भी सड़कों पर रखे गए हैं, ताकि प्रदर्शकारी आगे न बढ़ पाएं।
सीन 1: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई

सीन 2: प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी

सीन 3: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे

सीन 4: पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा

सीन 5: प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलाई

गवर्नर बोले- राज्य सरकार शक्तियों का गलत इस्तेमाल न होने दे

