ऊर्जा मंत्री श्री तोमर 24 अगस्त को ग्वालियर में करेंगे जन-सुनवाई

0
Spread the love

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये शनिवार 24 अगस्त को नगर निगम ग्वालियर के क्षेत्रीय कार्यालय क्र.-7 गुरू प्यारी भवन शब्दप्रताप आश्रम के समीप जनसुनवाई करेंगे। श्री तोमर प्रात: 9 से 11.30 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। नगर निगम एवं विद्युत वितरण कंपनी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस जन-सुनवाई में उपस्थित रहकर जन समस्याओं का निराकरण करने एवं आवश्यक व्यवस्थायें करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481