भोपाल में सीजन की 98% बारिश, 36.8 इंच पानी गिरा

0
Spread the love

भोपाल में अब तक 36.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की करीब 98% है। सीजन की बारिश का कोटा पूरा होने में अब सिर्फ 1 इंच पानी की और जरूरत है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश की वजह से केरवा डैम के 4 और भदभदा डैम का एक गेट खुल गया। देर रात भदभदा का दूसरा और कलियासोत डैम के एक गेट खोला गया। भोपाल के पास कोलार डैम में भी पानी की आमद जारी है।

कलियासोत डैम का गेट खोले जाने के बाद नदी किनारे की बस्तियों को अलर्ट किया गया है। रात में भी तेज बारिश का दौर चलता रहा। हालांकि, शनिवार सुबह बारिश थमी हुई है।

बता दें कि राजधानी में गुरुवार रात से ही बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। शनिवार को भी भोपाल में तेज बारिश का अलर्ट है। इससे इस दिन ही सीजन का कोटा फुल हो सकता है।

सुबह केरवा और रात में भदभदा के गेट खुले
8 दिन के ब्रेक के बाद अगस्त के आखिरी दिनों में राजधानी फिर तरबतर हो रही है। पिछले 4 दिन से तेज और हल्की बारिश हो रही है। इससे बड़ा तालाब का जलस्तर भी बढ़ गया। शुक्रवार शाम को पानी का लेवल 1666.80 फीट तक पहुंच गया। इसके बाद रात में भदभदा डैम का एक गेट खोल दिया गया। रात 11 बजे दूसरा गेट भी खोल दिया गया।

अगस्त के कोटे के करीब
मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में भोपाल में 13 इंच बारिश होने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 12 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। वहीं, सीजन में 36 इंच से ज्यादा बारिश हो गई है, जो सीजन की करीब 98 प्रतिशत तक है।

अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली
अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली है। शुरुआती 4 दिन तक भोपाल में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश का दौर ही चला। इस कारण अगस्त तक कोटा भी फुल नहीं हो सका है, लेकिनअब फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।

सभी डैम के खुल चुके गेट
अबकी बार भोपाल के सभी डैम के गेट भी खुल चुके हैं। कलियासोत डैम के सभी 13 गेट खोले जा चुके हैं। कोलार डैम के 8 में से 4 गेट खुले हैं। भदभदा और केरवा डैम के गेट भी खोले गए थे। बारिश थमने के बाद गेट बंद कर दिए गए। पिछले 12 दिनों से गेट बंद रहे। शुक्रवार को तेज बारिश होने से केरवा, कलियासोत और भदभदा डैम के गेट फिर से खुल गए हैं।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है।

अगस्त में बारिश की यह रहती है स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481