शिखर धवन का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

0
Spread the love

टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर धवन ने शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

शिखर पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल हुए थे। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी।

एक मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में सिर्फ बचपन के 2 कोच का नाम लिया
श‍िखर धवन ने एक मिनट 17 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा- नमस्कार! आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से पीछे देखने पर केवल यादें ही नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुन‍िया। मेरी हमेशा से एक ही मंज‍िल थी, इंड‍िया के ल‍िए खेलना। वह पूरा भी हुआ। इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहले मेरी फैम‍िली, मेरे बचपन के कोच तारक स‍िन्हा जी…मदन शर्मा जी, ज‍िनके अंडर में मैंने क्रिकेट सीखी।

टीम इंडिया में खेलने के बाद मुझे आप फैन्स का प्यार मिला। लेकिन वो कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है। बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं। मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद…

वीडियो देखें…

2010 में वनडे, 2013 में टेस्ट टीम में जगह मिली
शिखर ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। टेस्ट टीम में उन्हें 2013 में जगह मिली। 34 टेस्ट में 40.61 के औसत से धवन ने 2315 रन बनाए। 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत से 7436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं।

शिखर IPL में हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, पंजाब टीम के हिस्सा रहे।
शिखर IPL में हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, पंजाब टीम के हिस्सा रहे।

2024 में पंजाब किंग्स से खेले थे धवन
शिखर IPL में पहले सीजन से जुड़े हैं। संन्यास की घोषणा करते वक्त उन्होंने IPL खेलने या ना खेलने पर कुछ नहीं कहा, जिससे लगता है कि वे IPL खेलाना जारी रख सकते हैं। पहले सीजन 2008 में वे दिल्ली के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरे थे। आखिरी मैच 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इस सीजन में वे इंजरी के कारण कई मैच नहीं खेल पाए।

आयशा और शिखर का एक बेटा जोरावर भी है।
आयशा और शिखर का एक बेटा जोरावर भी है।

2012 में शादी, 2023 में तलाक
शिखर धवन ने 2012 में अपने से 10 साल बड़ी तालाकशुदा आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा की पहले से ही दो बेटियां थीं। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। 2014 में उनका बेटा जोरावर हुआ।

2021 में शिखर और आयशा अलग हो गए थे। आयशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में शिखर से अपने तलाक की बात लिखी थी।

4 अक्टूबर 2023 में दिल्ली के फैमिली कोर्ट ने तलाक की मंजूरी दे दी। कोर्ट ने माना कि आयशा ने शिखर के साथ मानसिक क्रूरता की। कोर्ट ने तलाक याचिका में धवन के आरोपों को इस आधार पर मंजूरी दी कि आयशा ने या तो इनका विरोध नहीं किया या फिर वे खुद का बचाव करने में विफल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481