तानाशाही की ओर अग्रसर हो रहा यह वह देश है,जहां “एक देश-एक क़ानून” की बात की जा रही है….!!

0
Spread the love

 

इन बिंदुओं पर भी गौर कीजिएगा…..?

?? यहां एक धर्म विशेष के पवित्र और धार्मिक आस्थाओं के प्रतीक धर्मस्थल को विध्वंस करने के आरोपित,जिस पर राष्ट्रद्रोह का प्रकरण भी चला हो “भारतरत्न” से अलंकृत होता है*❗️

??राजनैतिक कार्यकर्ता की शक्ल अख़्तियार कर चुके पुलिस/ज़िला प्रशासन को लेकर देश की शीर्ष अदालतें हैरान,परेशान होकर दुष्कर्म,हत्या,यौन शोषण जैसे मुद्दों जिन पर (समूचा देश हलाकान है) गंभीर टिप्पणियां “कब सुधरेगी पुलिस”❓दे रही हैं*❗️
??भाजपा शासित राज्य मप्र में पुलिस सिर्फ़ हिंदुओं और मुसलमानों (मैं राजनैतिक भाषाशैली “वर्गविशेष” का इस्तेमाल न करते सीधा लिखने में विश्वास करता हूं) में स्पष्ट अंतर कर आरोपी बनाने,जातीय आधार पर अतिक्रमण ध्वस्त/संरक्षित करने,एनकाउंटर करने का व्यवसाय कर रही हो ❗️क्या यह न्याय “एक देश-एक क़ानून” के दायरे में आता है❓
?? छतरपुर में घटित दुर्भाग्य घटना की मैं घोर निंदा करता हूं,मानवीय आधार पर मेरी पूरी सहानुभूति घायल पुलिसकर्मियों के साथ भी है, क्योंकि मेरे पूज्य स्वर्गीय पिताश्री भी इसी विभाग में थे, मेरे परिवार ने इस विभाग का “नमक” खाया है। लिहाज़ा, बेवफ़ाई नहीं कर सकता हूं किंतु मैं यह भी देश में पहली बार ही देख रहा हूं कि “यहां धर्म और राजनैतिक आधार पर बनाये गये आरोपितों के आवास को जिस बहुप्रचारित,नियोजित आधार पर 2000 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया, वहीं उनके चार पहिया वाहनों को भी बुलडोज़र से ज़मींदोज़ कर दिया जाये, इसलिए कि वे मुसलमान हैं”, क्या यह “सरकारी आतंकवाद” नहीं है❓

अब हद तो यहां तक आ पहुंची हैं…..❗️❗️

?कि गत दिनों भिंड ज़िले में हुई दो अलग-अलग हत्याओं के सिलसिले में ज़िला कलेक्टर ने एक हत्या के आरोपितों का घर ध्वस्त करवा दिया ❗️दूसरी हत्या के आरोपितों के समक्ष “आत्म समर्पण“ कर दिया❓
♦️यहां यह उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि जब दूसरी हत्या के क्षुब्ध परिजनों ने कलेक्टर से यह गुहार की,कि “सर, हमारे साथ यह अन्याय क्यों हो रहा है, जब एक हत्यारोपित के घर को ध्वस्त कर दिया गया,हमारे परिवार में हुई हत्या के आरोपितों का क्यों नहीं ❓तब राजनैतिक मानसिक ग़ुलाम कलेक्टर का जवाब बहुत ही कष्टप्रद है, उनका जवाब है “वह नृशंस हत्या थी, दूसरी सोंची-समझी, हर हत्या में घर नहीं तोड़े जाते,उसमें हिंदू-मुस्लिम एंगल है*❓❓

♦️*यानी कलेक्टर के उक्त विचार आपराधिक कार्यवाहियों में हिंदू-मुस्लिम एंगल अपनाये जा रहे दुष्चरित्र का स्पष्ट और एतिहासिक प्रमाण है*⁉️

?लगता है यह कलेक्टर तो सावरकर और गोलवलकर के भी पिताजी हैं

क्या यहां सरकार चल रही है या राजनैतिक आतंकवाद परोसने की सरकारी फ़ेक्ट्री❓

♦️”वक्त से बचकर कोई कहां गया है,मिट्टी से पूछना सिकंदर कहाँ गया है”♦️

?*देश की निष्पक्ष न्याय पालिका से मेरी साग्रह प्रार्थना है कि वह इन मसलों पर स्वतः संज्ञान लेकर क़ानून के राज्य की स्थापना के सपने को साकार करे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481