पर्यावरण, पौध-रोपण एवं जल संचयन पर एम पी ट्रांसको में हुआ बेवीनार
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों में पौध-रोपण मुहिम के तहत म.प्र.पॉ.ट्रांस.कं. के सभी ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस (टी एल एम), 416 अति उच्च दाब उपकेंद्रों एवं एम पी ट्रांसको के प्रदेश के सभी कार्यालयों में पौधारोपण का कार्य किया जाना है I इसी कार्य को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में “पर्यावरण, वृक्षारोपण, जल संचयन” विषय पर कार्यशाला का बेवीनार के माध्यम से आयोजन हुआ।I इस कार्यशाला को प्रसिद्ध पर्यावरण विद् डॉ. स्वाति संवत्सर ने संबोधित किया और विभिन्न स्लाइड व उदाहरणों के माध्यम से वृक्षारोपण,पर्यावरण तथा जल संचयन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण और आवश्यकता पर बल दिया।
प्रदेश स्तरीय इस बेवीनार में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी, सभी विभाग प्रमुख सहित एम पी ट्रांसको के तकरीबन 370 अभियंताओं ने ऑनलाइन भागीदारी की।
