राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की बैठक 1-4 अगस्त को इन्दौर में रहेगी
बड़ी ख़बर…
#इन्दौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग की बैठक 1-4 अगस्त को इन्दौर में रहेगी। बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले एवं सह सरकार्यवाह डाॅ. कृष्णगोपाल की विशेष उपस्थिति रहेगी।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क विभाग के कार्य के दृढीकरण एवं विस्तार की योजना हेतु यह बैठक प्रत्येक वर्ष भारत के किसी शहर में होती है जो इस वर्ष इन्दौर में होने जा रही है ।
इस बैठक में संपूर्ण भारत से विभिन्न क्षेत्र एवं प्रान्तों से 180 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
