40 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर:

0
Spread the love

मध्यप्रदेश में 40 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपए का रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इससे ऊपर की राशि की भरपाई राज्य सरकार करेगी। यह निर्णय मंगलवार को भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ देने का निर्णय भी लिया गया।

कैबिनेट की बैठक के बाद नगरीय विकास और आ‌वास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश में 97 हजार 300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दोनों बीमा योजनाओं का प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी।

कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले

बैठक में ये फैसले भी हुए

  • सभी जिलों में आयुष के माध्यम से मरीजों को लाभ दिलाने के सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
  • पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत अधूरी परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार 2024 के पहले की सड़कों के लिए राशि दे रही थी। अब राज्य सरकार इसे पूरा करेगी।

ग्वालियर में 28 को होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ​​​​​​

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि ग्वालियर में 28 अगस्त को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा। सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार काम किया जाएगा। परंपरागत उद्योग और व्यापार-व्यवसाय में लगे लोगों को भी अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बैठक से पहले यह बात कही।

कैबिनेट बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।
कैबिनेट बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।

पिछले साल रक्षाबंधन पर शिवराज ने दिया था 450 में सिलेंडर

बता दें कि पिछले साल चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कि लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया था। उन्होंने 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली लाड़ली बहनों को अनुदान राशि खातों में दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481