भोपाल के कलियासोत डैम के 2 गेट खोले

0
Spread the love

भोपाल के कलियासोत डैम के 13 में से 2 गेट मंगलवार की दोपहर साढ़े 3 बजे खोल दिए गए। हालांकि, डैम अभी पूरा नहीं भरा है। भदभदा डैम में बढ़ते जलस्तर और कभी भी गेट खोले जाने की संभावना के बीच कलियासोत डैम के गेट को टेस्टिंग के लिए खोला गया। टेस्टिंग के बाद गेट बंद कर दिए जाएंगे।

गेट खोले जाने के दौरान जलसंसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कोलार फायर स्टेशन इंचार्ज पंकज खरे ने बताया, सुरक्षा के लिहाज से मुनादी कराई गई है। निगम का अमला भी यहां तैनात किया गया है। बता दें कि भोपाल में अब तक 24.75 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की करीब 66% है। वहीं, जुलाई में बारिश का कोटा भी पूरा हो गया है। जुलाई में ही 15 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है, जबकि कोटा 14.4 इंच का है। 10 में से 6 साल ऐसा हुआ, जब जुलाई का कोटा पूरा हुआ है। मौसम विभाग ने कल यानी, बुधवार से फिर तेज बारिश होने का अलर्ट किया गया है। मंगलवार को धूप-छांव या हल्की बारिश वाला मौसम रहेगा।

भोपाल के कलियासोत डैम के टेस्टिंग के लिए 2 गेट खोले गए हैं।
भोपाल के कलियासोत डैम के टेस्टिंग के लिए 2 गेट खोले गए हैं।

भोपाल की लाइफ लाइन बड़ा तालाब में भी पानी का लेवल बढ़ रहा है। इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। मंगलवार तक इसमें 1665.75 फीट पानी आ गया है। यानी, अब यह सिर्फ 1.05 फीट ही खाली है। हालांकि, यदि कैचमेंट एरिया में लगातार तेज बारिश हुई तो इसके गेट जल्दी खुल सकते हैं। इधर, शाहपुरा तालाब में भी अच्छा पानी आ गया है।

भोपाल के पास कोलार डैम के 8 में से 2 गेट सोमवार को भी खुले रहे।
भोपाल के पास कोलार डैम के 8 में से 2 गेट सोमवार को भी खुले रहे।

धूप-छांव वाला मौसम रहा

भोपाल में पिछले एक महीने से लगातार बारिश हो रही थी, जो सोमवार को थम गई। पूरे दिन धूप-छांव वाला मौसम रहा। कुछ जगह हल्की बौंछारें गिरीं। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रह सकता है, लेकिन बुधवार से फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

एक-दूसरे से जुड़े तालाब-डैम

कोलांस नदी का पानी बड़ा तालाब में पहुंचता है। जब तालाब फुल भर जाता है तो भदभदा डैम के गेट खोले जाते हैं। बड़ा तालाब में सवा फीट से भी कम पानी आते ही भदभदा डैम के गेट खुल जाएंगे। इसके बाद कलियासोत डैम के गेट भी खुलेंगे। बता दें कि कोलांस, बड़ा तालाब, भदभदा और कलियासोत डैम एक-दूसरे से जुड़े हैं। यदि लगातार पानी गिरता है तो फुल टैंक लेवल पर आने से पहले ही भदभदा डैम के गेट खोले जा सकते हैं।

शाहपुरा तालाब में भी अच्छा पानी आ गया है।
शाहपुरा तालाब में भी अच्छा पानी आ गया है।

कोलार के दो गेट खुले
भोपाल की आधी आबादी की प्यास बुझाने वाले कोलार डैम के लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी 8 में से 2 गेट खुले रहे। डैम में पानी की आमद लगातार हो रही है। इस वजह से गेट खुले रखे गए हैं।

जुलाई में 41 इंच बारिश का रिकॉर्ड
जुलाई महीने में भोपाल में जमकर बारिश होती है। इस महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। यह साल 1986 को हुई थी। वहीं, 22 जुलाई 1973 को 24 घंटे में 11 इंच बारिश हुई थी।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इस बार 23 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। करीब 36 दिनों में ही बारिश का आंकड़ा ज्यादा चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481