श्री प्रभात झा के जाने की शून्यता को लंबे समय तक नहीं भरा जा सकता: राज्य मंत्री श्री पटेल

0
Spread the love

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री प्रभात झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुःखद समाचार उनके लिए एक पितातुल्य संरक्षक, मार्गदर्शक व राजनीति में संबल प्रदायक के चले जाने जैसा है।

श्री पटेल ने कहा कि श्री झा के मार्गदर्शन और साथ में किए गए कई संगठनात्मक कार्यों की स्मृतियाँ अब जीवंत हो उठी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जिस तरह चिंता की, वह अतुलनीय है। अपना जीवन सेवाकार्य में समर्पित करने वाले श्री झा के निधन से जो शून्यता उभरी है, उसे लंबे समय तक नहीं भरा जा सकता।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481