भोपाल के मदरबुल फार्म के पास टाइगर का मूवमेंट

0
Spread the love
भोपाल के बैरागढ़ चिचली में टाइगर ने गाय पर हमला किया। इससे वह घायल हो गई। - Dainik Bhaskar
भोपाल के बैरागढ़ चिचली में टाइगर ने गाय पर हमला किया। इससे वह घायल हो गई।

भोपाल में दो जगहों पर टाइगर का मूवमेंट देखने को मिला है। केरवा रोड स्थित मदरबुल फार्म के पास टाइगर ने एक गाय का शिकार किया, जबकि बैरागढ़ चिचली में गाय पर हमला कर दिया। टाइगर के मूवमेंट से लोगों में दहशत है। इधर, वन विभाग की टीमें भी सर्चिंग कर रही हैं।

मदरबुल फार्म फारेस्ट एरिया के पास है। आसपास के इलाकों में टाइगर का मूवमेंट रहता है। ऐसे में वे फार्म में भी आ जाते हैं। 7 महीने पहले सूअर का शिकार करते हुए एक बाघिन पहुंच गई थी। इसके अलावा स्ट्रीट डॉग का शिकार करने के लिए एक बाघ 8 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल कूद गया था। पिछले महीने जून में टाइगर फार्म की मार्डन डेयरी के पास पहुंच गया था। अब फार्म के आसपास एक गाय का शिकार किया है। डीएफओ आलोक पाठक ने बताया, रात में एक गाय का शिकार हुआ है। सर्चिंग की जा रही है।

रात में जंगल गई थी गाय, पीठ-पैर पर हमला किया
टाइगर के शिकार का दूसरा मामला बैरागढ़ चिचली में हुआ है। यहां के विकास मीणा की गाय पर टाइगर ने हमला कर दिया। विकास ने बताया, बुधवार को गाय जंगल में चरने गई थी। तभी उस पर टाइगर का हमला हुआ, लेकिन गाय बचकर घर के बरामदे में आ गई। गुरुवार सुबह देखा तो गाय लहुलुहान हालत में थी। उसकी पीठ और पैर की तरफ गहरे जख्म है। पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया। वन विभाग की टीम ने भी सर्चिंग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481