भोजपुरी सिनेमा-फिल्म “मेरे सजना का अंगना”.

दोस्तों सादर प्रणाम ??
भोजपुरी सिनेमा जगत में भोपाल वासियों के साथ मिलकर, एम पी टूरिज्म के सानिध्य में,भोपाल की खूबसूरत लोकेशन को दिखाती, भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री अंजना सिंह के साथ भोपाल के कलाकारों को लेकर बहुत बड़े पैमाने पर सूट की गई फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म “मेरे सजना का अंगना”…अपने नाम के अनुरूप ही इस पारिवारिक फिल्म को आप सपरिवार, दादा दादी के साथ,माता पिता के साथ,मित्रों के साथ, भाई बहन के साथ,पती पत्नी के साथ मिलकर आप थिएटर में रिलीज पर देख सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार बड़े पैमाने पर खाटी भोजपुरी के लोगों को अपनी भाषा, संस्कृति पर गर्व होगा, भरोसा है जो भी भोजपुरी भाषा भाषी लोग हैं उनके साथ हिंदी भाषा भाषी लोगों को ये फिल्म जरूर पसंद आएगी। अतुल्य तपस्या प्रोडक्शन एवं श्रीफल इंटरटेनमेंट प्रस्तुत “मेरे सजना का अंगना”की निर्मात्री सुश्री तपस्या तिवारी जी, डायरेक्टर श्री सचिन यादव जी, कहानी -संवाद श्री शशी पांडे जी, संगीत मधु कृष्ण एवं साजन मिश्रा,गीत मधुर शेखर, ऐक्शन श्री मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर श्री संजय कोरवे , पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका विडियो मुंबई श्री मदन जी। सपोर्टेड बाइ श्री अशोक महाराज। मुख्य कलाकार: अंजना सिंह, राजेन्द्र राज शर्मा, सृष्टि पाठक, विनीत विशाल,परी सिहानिया, अमित मिश्रा,रुपेश मिश्रा, अनीता भगत, अशोक राज जायसवाल, तपस्या तिवारी, रमेश द्विवेदी, रोहित सिंह,विवेक पटेल, पप्पू कन्हैया बाल कलाकार बेबी चाहत राज एवं भोपाल थिएटर के कइ अभिनेता अभिनेत्री, डांसर्स। आप सभी अपना आशीर्वाद, स्नेह, प्यार दुलार दें कि अतिशीघ्र ये फिल्म भोपाल – मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ,राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात,चंडीगढ़,हरियाणा,मारीसस, सूरीनाम, मलेशिया,दोहा कतर,फिजी में रिलीज हो । दिल से आप सभी से निवेदन ???है कि इस पोस्ट को शेयर जरुर करें।
