ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी-एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में हाईवे पर ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार नरेश बाल्मीकि, उनकी पत्नी ऊषा, बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की मौत हो गई। सभी मुरैना के बानमोर के रहने वाले थे। ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है।
नरेश और उनका परिवार बेटी निशा के देवर की शादी में भात देने मालनपुर (भिंड) गए थे। लौटते समय सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी है।
