डिवोर्स की अफवाहों के बीच नताशा का नया क्रिप्टिक पोस्ट

0
Spread the love

एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेंकोविच इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के साथ उनकी शादीशुदा लाइफ में कुछ ठीक नहीं चल रहा। नताशा ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी हार्दिक या भारतीय क्रिकेट टीम को विश करते हुए कोई पोस्ट शेयर नहीं की।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों का रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, अब तक कपल ने इस तरह की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इन सबके बीच नताशा सोशल मीडिया पर लगातार क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रही हैं।

एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की थी जिस पर यह मैसेज लिखा था।
एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की थी जिस पर यह मैसेज लिखा था।

भगवान परेशानी से निकलने का रास्ता बना देता है
रविवार को नताशा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी तरफ से तुम्हारे लिए सिर्फ एक जेंटल रिमांइडर, याद रखना कि भगवान ने रेड सी को हटाया नहीं, बल्कि उसे अलग कर दिया। इसका मतलब है, वह आपके जीवन से कोई समस्या हटाता नहीं है, लेकिन वह उससे बाहर निकलने का रास्ता जरूर बना देता हैं।’

इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में हुए अनंत अंबानी और राधिका के संगीत फंक्शन में भी हार्दिक पांड्या अकेले ही पहुंचे थे।
इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में हुए अनंत अंबानी और राधिका के संगीत फंक्शन में भी हार्दिक पांड्या अकेले ही पहुंचे थे।

पहले भी शेयर कर चुकी हैं क्रिप्टिक पोस्ट
इससे पहले नताशा ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था- ‘गॉड, जब भी मैं परेशानी में रहूं मुझे ठीक रखना और जब ना रहूं तब मेरी रक्षा करना।’

उससे पहले एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक क्लिप शेयर करते हुए मुश्किल घड़ी में भगवान पर भरोसा करने की बात की थी।

नताशा के इन सभी पोस्ट को उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीते कुछ महीनों से उनके और हार्दिक के बीच कुछ ठीक नहीं है।

2020 में हुई थी हार्दिक और नताशा की शादी
हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।

नताशा ने बॉलीवुड में ‘सत्याग्रह’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ से फेम मिली थी। इसके अलावा वो ‘बिग बॉस-8’ और ‘नच बलिए-9’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481