*प्रकृति से जुड़कर, शहर को ग्रीन बनाएं : आलोक शर्मा*

*प्रकृति से जुड़कर, शहर को ग्रीन बनाएं : आलोक शर्मा*
*एक पेड़ मां के नाम अभियान में सकल समाज हुआ शामिल*
भोपाल के सांसद पंडित आलोक शर्मा ने रविवार को हिंदी भवन में पर्यावरण की दृष्टि से आयोजित समस्त समाजों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि मां और प्रकृति निःस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। पेड़ों के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए हमें सभी पर्यावरण के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। सकल हिन्दू समाज के लोग प्रकृति से जुड़कर भोपाल शहर को क्लीन और ग्रीन शहर बनाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का जो आवाहन अभियान किया है इसके तहत प्रदेश सरकार द्वारा भी जगह-जगह बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। इसमें भोपाल शहर के सभी समाजों की भूमिका महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर फलदार, छायादार और ऐसे औषधीय पौधे लगाएं जिससे आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिले। सांसद शर्मा बोले कि आधुनिक विकास जरूरी है लेकिन हरियाली को नुकसान न पहुंचे यह आवश्यक है। यानी विकास भी हो और प्रकृति भी संरक्षित हो। उन्होंने कहा कि ग्रीन भोपाल बनाकर हम अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। बैठक को महापौर मालती राय ने भी संबोधित किया। बैठक में जैन समाज, अग्रवाल समाज, सिंधी समाज, ब्राह्मण समाज, सुदर्शन समाज, यादव समाज, नेपाली समाज, कायस्थ समाज, पंजाबी समाज सहित सकल हिंदू समाज के गणमान्य नागरिक एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित थे। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य मनोज राठौर ने किया।
*रिकार्ड जीत पर आभार व्यक्त किया*
इस दौरान सांसद आलोक शर्मा ने भोपाल से रिकॉर्ड मतों से जीत होने पर सभी समाजों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने लोकसभा चुनाव में जो आशीर्वाद मुझे दिया है हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं आपके सपनों का भोपाल बनाने और यहां के आधुनिक विकास और में कोई कसर बाकी नहीं छोडूंगा।
*संपूर्ण रामायण भेंट की*
प्रकृति का महत्व हमारे वेद, पुराणों और रामायण में भी प्रमुखता से हमारे ऋषि- मुनियों और रचनाकारों ने किया है। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा को ब्राह्मण समाज की ओर से गीता प्रेस गोरखपुर की संपूर्ण रामायण का की एक बड़ी कृति भेंट की गई।
