विंध्य क्षेत्र में विकास की की अपार संभावनाएं- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0
Spread the love

विंध्य क्षेत्र में विकास की की अपार संभावनाएं- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

 

कैट संस्था के सम्मान समारोह में शामिल हुए

 

भोपाल/ 29 जून 2024

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचने की अपार संभावनाएं है। आवागमन के लिए सडक मार्ग, रेल मार्ग के साथ ही हवाई मार्ग की सुविधा भी रीवा-सतना सहित विंध्य क्षेत्र में विकसित हुई है। औद्योगिक निवेश के लिए इस क्षेत्र को इस तरह से विकसित किया जायेगा कि औद्योगिक निवेश करने के लिए उद्योग पति यहां स्वयं आना चाहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सतना में कैट संस्था द्वारा आयोजित उत्कृष्ट व्यापारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार, संयुक्त आयुक्त दीप खरे तथा संस्था अध्यक्ष मनोहर बागवानी, लक्ष्मी यादव, राजाराम त्रिपाठी, मोनिका अवस्थी भी उपस्थित थे।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिंगरौली से सतना के फोरलेन हाईवे का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जायेगा तथा बरगी का सिंचाई जल शीघ्र ही क्षेत्र में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति, पर्यटन क्रांति और हरित क्रांति तीनों के मौजूद होंगी। उस क्षेत्र में गरीबी का नामो-निशान नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि रीवा संभाग में 3400 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया है। यह प्रदेश में प्रथम है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक निवेश क्रय क्षमता बढ़ने से होता है। विंध्य क्षेत्र के जिलों में व्यापार को आगे बढाने में अब इन्फ्रास्ट्राक्चर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने व्यापार जगत से आग्रह किया कि विंध्य क्षेत्र में औद्योगीकीकरण और निवेश को बढाने के कार्य में सहयोग करें।

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यापार जगत के हर क्षेत्र में एक-एक उत्कृष्ट व्यापारी को भामाशाह अवार्ड- 2024 प्रदान कर सम्मानित किया। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि व्यापार जगत के लोग संगठित होकर सतना का विकास कर रहे हैं। सभी के सहयोग और प्रयासों से रीवा और सतना महानगर के रूप में विकसित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481