बरगी नहर के पानी से सतना की समृद्धि बढ़ेगी- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल: 22 फरवरी 2024

0
Spread the love

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अगस्त माह तक नर्मदा का जल बरगी नहर के माध्यम से सतना जिले के खेतों में आने वाला है। खेतों में सिंचाई की सुविधा से कृषि उत्पादन बढ़ेगा और क्षेत्र की समृद्धि में वृद्धि होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सतना के एकेएस विश्वविद्यालय परिसर में प्रदेश स्तरीय तृतीय कृषि विज्ञान मेले के समापन कार्यक्रम को संबोधित किया।

कृषि देश के विकास की रीढ़

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कृषि, देश के विकास की रीढ़ है। किसान समृद्ध होगा, तभी देश समृद्ध बनेगा। केंद्र और राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण और विकास की योजनायें क्रियान्वित कर रही हैं। किसानों की समृद्धि से व्यापार को मजबूती मिलती है। रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आत्मा परियोजना के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कारों का वितरण किया।

पारंपरिक खेती कई समस्याओं का हल

सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण समय में पारंपरिक खेती कई समस्याओं का हल है। प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को जागरुक किया जाना अनिवार्य है। कृषि विज्ञान मेले में प्राकृतिक, जैविक और सटीक खेती की जानकारी कृषकों को प्रदान की गयी। विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, कृषि वैज्ञानिक एवं किसान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481