भिंड में भीषण सड़क दुर्घटना
भिंड में भीषण सड़क दुर्घटना
________
3 की मौत 10 घायल….
_______
मंत्री राकेश शुक्ला क्षेत्रीय सांसद संध्या राय के साथ पहुंचे घायलों को देखने अस्पताल…….
_______
मृत लोगों के प्रति मंत्री राकेश शुक्ला की शोक संवेदनाएं………
_______
भिंड/ग्वालियर/भोपाल। भिंड जिले के गोपालपुरा स्टेट हाईवे उमरी थाना के अंतर्गत शुक्रवार को लोडिंग आटो और टैक्टर मैं भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन लोगो की असामयिक मौत और 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को भिंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा घायलों का उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना की सूचना जैसे ही प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को मिली वे तुरंत अस्पताल पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन के साथ ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। मंत्री राकेश शुक्ला के साथ क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे।
सड़क दुर्घटना में तीन नागरिकों की मौत होने पर मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि दुर्घटना में जिन लोगों की जान गई है। उनके प्रति मेरी परमपिता परमात्मा से अपने श्री चरणों में स्थान देने साथ ही दंदरौआ सरकार से मारे गए लोगों के परिवारों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें, ऐसी प्रार्थना करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।
