भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

0
Spread the love

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक का शव आज सुबह करीब 6 बजे उसके घर के एक कमरे में लटका दिखा। बॉडी को सबसे पहले उसकी मां ने देखा था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपने मायके में रह रही है।

कई बार मनाने के बाद भी वह लौटने को तैयार नहीं थी। इससे डिप्रेशन में आकर उसने सुसाइड किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पांच साल पहले हुई थी शादी

छोला मंदिर पुलिस ने बताया कि प्रदीप लोवंशी पिता गंगाराम लोवंशी (29) शिव नगर बिहारी कॉलोनी सुबह साढ़े चार बजे टाविल से फांसी लगाई है। मां ने सबसे पहले देखा था। पांच साल पहले शादी हुई थी।

शादी के दो महीने बाद पत्नी मायके में चली गई थी। फिर दोबारा नहीं लौटी। इसी बात को लेकर युवक डिप्रेशन में रहता था और शराब पीने का आदि हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *