इंदौर-भोपाल रोड स्थित कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा वॉल्वो बस (MP-04 WA-5356) के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस अनियंत्रित होकर खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

0
Spread the love

आष्टा/सीहोर

 

आज प्रातः लगभग 07:30 बजे इंदौर-भोपाल रोड स्थित कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा वॉल्वो बस (MP-04 WA-5356) के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस अनियंत्रित होकर खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

 

📌दुर्घटना में बस में चालक के पास बैठे हेल्पर सुनील मुकाती (उम्र 35 वर्ष) की मृत्यु हो गई, जबकि एक महिला एवं तीन पुरुष यात्री घायल हुए हैं।

 

📌सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घायलों को सिविल अस्पताल सीहोर भिजवाया गया। अन्य यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया गया। आवश्यक कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481