CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

0
Spread the love

*पुलिस मुख्‍यालय, मध्‍यप्रदेश*

*जनसंपर्क कक्ष*

*समाचार*

*CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित*

*डिजिटल साक्ष्य सुदृढ़ीकरण के लिए तकनीकी नवाचारों पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण*

भोपाल, 17 अप्रैल 2026। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा राज्य के समस्त जिला एवं विशेष पुलिस इकाइयों में स्थापित CrPI (Criminal Procedure (Identification) Act) सिस्टम/MCU (Measurement Collection Unit) के प्रभावी संचालन हेतु 15 एवं 16 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, श्री जयदीप प्रसाद के निर्देशन में आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य MCU के माध्यम से डिजिटल साक्ष्य को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है।

कार्यशाला में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली से आए अतिथि व्याख्याताओं द्वारा CrPI सिस्टम/MCU के संबंध में विस्तृत सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग, डेटा संग्रहण की शुद्धता एवं डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी संधारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

CrPI का तात्पर्य Criminal Procedure (Identification) Act, 2022 (आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022) से है, जो पुलिस एवं जांच एजेंसियों को आरोपियों, गिरफ्तार व्यक्तियों अथवा दोषियों के विभिन्न प्रकार के “माप” जैसे फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र करने, सुरक्षित रखने एवं उनका विश्लेषण करने का विधिक अधिकार प्रदान करता है। इसी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए MCU (Measurement Collection Unit) की स्थापना की गई है, जहाँ इन मापों का आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटल संग्रहण किया जाता है।

उक्त कार्यशाला में प्रदेश की विभिन्न जिला एवं विशेष इकाइयों से कुल 67 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता को उन्नत करने के साथ ही CrPI सिस्टम के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक व्यावहारिक कौशल विकसित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अंगुल चिन्ह) एवं संचालक, अंगुल चिन्ह ब्यूरो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*क्रमांक-234/26 राजेश दाहिमा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481