गुना में एक महंत जी के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई-विश्वनाथ सिंह सिकरवार


मैं आज गुना से बाहर हूं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि गुना में एक महंत जी के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई है। यह खबर देखकर समाज में गुस्सा स्वाभाविक है और व्यक्तिगत रूप से मुझे भी बहुत दुख और आक्रोश हुआ।
और भी अधिक पीड़ा इस बात से हुई कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
लेकिन थोड़ी ही देर बाद मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई कि गुना की नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल जी ने इस विषय को अत्यंत संवेदनशीलता और तत्परता से लिया तथा दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। साथ ही उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट (धारा 110) के तहत कार्रवाई भी की जा रही है।
मैं गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की।
साथ ही मैं अपने छोटे भाई समान समाजसेवी विक्रम सिंह तोमर सहित उन सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया, प्रशासन से बात की और न्याय की आवाज बुलंद की।
संत और साधु सनातन धर्म की धरोहर हैं, वे धर्म के ध्वजवाहक हैं।
उनका अपमान और उन पर हमला किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
अब यह आवश्यक है कि महंत जी की सुरक्षा सुनिश्चित हो, ताकि वे निडर होकर अपने आश्रम में रह सकें और भविष्य में कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति उनके साथ दुर्व्यवहार करने का साहस न कर सके।
यह जिम्मेदारी केवल पुलिस प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी ग्रामवासियों और समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की भी है।
SP Guna MP
CM Madhya Pradesh
