नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पदभार ग्रहण किया

नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने पदभार ग्रहण किया
—–
#श्योपुर-/ नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया, इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य, तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा को श्योपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में नवागत कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय श्योपुर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। श्योपुर जिले में आगमन पर नवागत कलेक्टर सुश्री दाहिमा का सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बुके भेंटकर स्वागत किया गया।
भारतीय प्रशासनीक सेवा की अधिकारी सुश्री शीला दाहिमा इसके पूर्व बैतूल में सीईओ जिला पंचायत, अपर संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल, एडिशनल सैकेटरी माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल तथा उप सचिव सहकारिता विभाग भोपाल के पद पर कार्य कर चुकी है।
–
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
#JansamparkMP
#sheopur
