लोकायुक्त इंदौर की ट्रेप कार्यवाही

0
Spread the love

#लोकायुक्त इंदौर की ट्रेप कार्यवाही :-

महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर विपुस्था. लोकायुक्त इंदौर इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

 

आवेदक-

रमेशचन्द्र चौहान, सचिव, ग्राम पंचायत यशवंत नगर, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर,

 

आरोपिया-

श्रीमती सावित्री मुवेल, उपयंत्री, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर,

 

रिश्वत राशि-

15,000/- रुपये,

 

विवरण-

आवेदक की ग्राम पंचायत द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत यशवंत नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य कराया था, जिसके लिए राशि-4,52,000 /- रूपये स्वीकृत हुए थे। उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन कर माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के एवज में आरोपिया द्वारा आवेदक से 15,000/-रू. रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।

 

जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 10.04.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया।

 

आरोपिया को आवेदक से 15,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

 

ट्रैपदल:- कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक गायत्री और अर्चना, शामिल हैं।

 

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है की कोई अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो लोकायुक्त कार्यालय इंदौर एवं दूरभाष पर भी सम्पर्क कर सकते है।

 

कार्यालय पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग इंदौर पत्ता- मोती बंगला, एम.जी. रोड इंदौर-452007

 

दूरभाष

 

0731-2533160

 

0731-2430100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481