ईद के त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैठक संपन्न

0
Spread the love

जोन-03 नगरीय पुलिस भोपाल

ईद के त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैठक संपन्न-

ईद के त्यौहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कल रात्री थाना शाहजहांनाबाद परिसर में अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में डीसीपी ज़ोन 3- 4 श्री मयूर खंडेलवाल, एडिशनल डीसीपी ज़ोन-3 श्रीमती शालिनी दीक्षित एवं सभी एसीपी, ट्रैफिक एसीपी, ज़ोन 3 के समस्त थाना प्रभारी नगर निगम, बिजली विभाग, वक्फ बोर्ड के अधिकारी तथा कई सामाजिक वॉलंटियर मौजूद रहे।बैठक में ईदगाह, ताजुल मसाजिद, मोती मस्जिद, जामा मस्जिद और बिलकिस जहां क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों ने भी भाग लिया।

बैठक में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने ईद के दौरान आने वाली अपनी समस्याओं और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को अवगत कराया।पुलिस प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका निरीक्षण कर जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक मे प्रमुख रुप से चर्चा की गई कि ईद का त्यौहार शहर में शांति, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481