एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी, छिंदवाड़ा-बैतूल में पानी गिरेगा

0
Spread the love

केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। मध्यप्रदेश में यह 17-18 जून तक एंटर हो सकता है। इससे पहले प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी चल रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी, बालाघाट, बैतूल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश हो रही है। सोमवार को छिंदवाड़ा में पानी गिरा। वहीं, मंगलवार को भी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और डिंडोरी में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, भोपाल, जबलपुर, कटनी, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, मऊगंज, सीधी, शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में आंधी, गरज-चमक वाला मौसम रहेगा।

एक-दो दिन आगे बढ़ सकता है मानसून

IMD, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से प्री-मानसून एक्टिविटी है। सोमवार को मानसून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंचा। हालांकि, अगले दो-तीन दिन तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ब्रांच थोड़ी कमजोर होगी। ऐसे में मानसून 16-17 जून तक ही प्रदेश में एंटर हो सकेगा।

एमपी में अभी दो तरह का मौसम…सीधी सबसे गर्म

प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश में दो तरह का मौसम है। कहीं आंधी-बारिश हो रही है तो कहीं गर्मी का असर है। सोमवार को सीधी सबसे गर्म रहा। यहां टेम्प्रेचर 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में सिंगरौली, सतना, रीवा, शहडोल, टीकमगढ़, खजुराहो, मंडला, खरगोन और नर्मदापुरम शामिल हैं।

  • सिंगरौली में 43.3 डिग्री, सतना में 43.1 डिग्री, रीवा में 42.2 डिग्री, शहडोल में 41.4 डिग्री, टीकमगढ़-खजुराहो में 41 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री, खरगोन में 40.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री रहा।
  • बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.2 डिग्री, जबलपुर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में पारा 36 डिग्री रहा।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम…

एमपी में सोमवार को इतना रहा टेम्प्रेचर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481