एमपीआरडीसी द्वारा सूखी सेवनिया से पटेल नगर बायपास मार्ग के छतिग्रस्त रेल्वे ओव्हर ब्रिज (भोपाल विदिषा रेल्वे लाईन) पुनः निर्माण किया जा रहा है।

0
Spread the love
एडवायजरी
ट्रैफिक पुलिस भोपाल
  ‘‘ सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा
दिनांक-16.03.2026
एमपीआरडीसी द्वारा सूखी सेवनिया से पटेल नगर बायपास मार्ग के छतिग्रस्त रेल्वे ओव्हर ब्रिज (भोपाल विदिषा रेल्वे लाईन) पुनः निर्माण किया जा रहा है। इस कारण उक्त ब्रिज को कल दिनांक-17.03.2026 दिन मंगलवार से बंद कर दिया जावेगा।
बायपास से निकलने वाले सभी प्रकार के माल वाहक वाहन सूखी सेवनिया (विदिषा रोड) चैराहे से बाये मुडकर सलामतपुर, सांची रायसेन बिलखिरिया होकर पटेल नगर रायसेन रोड चैराहा, 11 मील, नर्मदा पुरम-होकर ही आ-जा सकेगें तथा सभी प्रकार सवारी बसें दो एवं चार पहिया वाहन शहर के अन्दर नर्मदापुरम रोड से आरआरएल ब्रिज के नीचे से आईएसबीटी तक आ-जा सकेगें। जो बसें रायसेन रोड से आवेगी वह पटेल नगर चैराहे से आनंद नगर पिपलानी रोड होकर आ-जा सकेगें।
कृपया सभी वाहन चालक उक्त सूखीसेवनिया-पटेल नगर तक बायपास मार्ग का उपयोग करने से बचें।
आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें तथा ूींजेंच छव.7587602055पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नगरीय यातायात पुलिस भोपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481