ज्योति टॉकीज चौराहे पर निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु सिटी बसों के रूट में परिवर्तन
ट्रेफिक पुलिस भोपाल
ज्योति टॉकीज चौराहे पर निर्माण कार्य के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु सिटी बसों के रूट में परिवर्तन
भोपाल: ज्योति टॉकीज चौराहे पर निर्माण कार्य प्रचलित होने के फलस्वरूप यातायात पुलिस/जिला प्रशासन द्वारा बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति टॉकीज तक आने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।
उपरोक्तानुसार नगर पालिक निगम भोपाल अंतर्गत भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बी.सी.एल.एल.) द्वारा भोपाल शहर में संचालित सिटी बसों के विभिन्न मार्गों क्रमशः टीआर-4बी, टीआर-4, एसआर-5, 413 एवं एसआर-2 के रूट मंे बीसीएलएल द्वारा अस्थाई रूप से संषोधन किया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है –
क्रं. मार्ग क्रं. रूट विवरण रूट संशोधन विवरण-1
1
टीआर-4बी
गांधी नगर से
मंडीदीप वल्लभ भवन, शौर्य स्मारक, व्यापम चौराहा, वल्लभ भवन, बोर्ड ऑफिस, रानी कमलापति प्लेटफार्म नं.-1, गणेश मंदिर, आरआरएल तिराहा होते हुये मंडीदीप।
मंडीदीप से
गांधी नगर बोर्ड ऑफिस, व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक, वल्लभ भवन, जेल रोड होते हुये गांधी नगर।
2
टीआर-4
चिरायु से कटारा हिल्सन्यू मार्केट, बोर्ड ऑफिस, रानी कमलापति प्लेटफार्म नं.-1, गणेश मंदिर, आरआरएल तिराहा होते हुये एम्स कटारा हिल्स।
कटारा हिल्स से चिरायुपूर्व निर्धारित रूट अनुसार।
3
एसआर-5
अवधपुरी से चिरायुचेतक ब्रिज, बोर्ड ऑफिस, व्यापम चौराहा, शौर्य स्मारक, वल्लभ भवन, से होते हुये चिरायु।
चिरायु सेे
अवधपुरी वल्लभ भवन, शौर्य स्मारक, व्यापम, बोर्ड ऑफिस, रानी कमलापति प्लेटफार्म नं.-1, गणेष मंदिर, आरआरएल तिराहा होते हुये अवधपुरी।
4
413
कोकता से
नीलबड़ पूर्व निर्धारित रूट अनुसार।
नीलबड़ से कोकताबोर्ड ऑफिस, रानी कमलापति प्लेटफार्म नं.-1, गणेष मंदिर, आरआरएल तिराहा आईएसबीटी होते हुये कोकता।
5 एसआर-2 कटारा हिल्स से नेहरू नगर पूर्व निर्धारित रूट अनुसार।
नेहरू नगर से कटारा हिल्सबोर्ड ऑफिस, रानी कमलापति प्लेटफार्म नं.-1, गणेष मंदिर, आरआरएल तिराहा आईएसबीटी होते हुये कटारा हिल्स।
अतः यातायात पुलिस भोपाल समस्त शहवासियों से अपील करती है कि उपरोक्तानुसार मार्ग संषोधन के अनुसार सिटी बसों में यात्रा का लाभ उठावें।
