कलेक्टर ने एलपीजी सिलेण्डर वितरण व्यवस्था को लेकर की बैठक
भोपाल ब्रेकिंग
कलेक्टर ने एलपीजी सिलेण्डर वितरण व्यवस्था को लेकर की बैठक
जमाखोरी रोकने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
*घरेलू गैस को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें- कलेक्टर
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में ऑयल कंपनियों, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, होटल इंडस्ट्रीज और गैस वितरक एजेंसियों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई
बैठक में गैस सिलेण्डरों के वितरण, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता और जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई
अब एक सिलेण्डर की डिलीवरी होने के बाद उपभोक्ता अगला सिलेण्डर 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे
साथ ही गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के समय OTP या बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके
कलेक्टर सिंह ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी रखने और जमाखोरी और कालाबाजारी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए
कलेक्टर सिंह ने भोपाल के नागरिकों से अपील की कि गैस सिलेण्डर वितरण को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें
