ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच भोपाल
*ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले तीन सटोरियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन जप्त, मोबाइलों मे लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया ।*
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
सट्टे की आईडी बनाकर चला रहे थे अवैध सट्टे का नेटवर्क
एक आईफोन, एक सैमसंग व एक वीवो मोबाइल बरामद
मोबाइलों में लाखों रुपये के सट्टे के लेन-देन का हिसाब मिला
होटल गैलेक्सी कोलार रोड भोपाल के संचालन की आड़ में चल रहा था सट्टे का कारोबार
प्रकरण में अन्य आरोपियों के खुलासे की है संभावना
शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा जुआरी/ सटोरियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया था ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल, अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री अनिल वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी द्वारा भोपाल क्षेत्र में गुंडा / निगरानी बदमाश तस्दीक करने रवाना किया गया था ।
घटना का विवरण – मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति नूतन कालेज के पीछे शिवाजी नगर हबीबगंज भोपाल पर अपने मोबाईल से क्रिकेट मैच का अवैध सट्टा बुक कर रहा है एवं अवैध रूप से क्रिकेट मैच सट्टे की आईडियां अन्य लोगों को लेते देते हैं सूचना विश्सनीय होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम सूचना तस्दीक पर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची जहां पर दो व्यक्ति खड़े दिखे जिन्हें स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछा जिन्होनें अपना नाम क्रमशः दीपक जाधव पिता जगदेव जाधव उम्र 36 वर्ष निवासी साई बाबा नगर थाना हबीबगंज भोपाल, विजय यदुवंशी पिता रतन सिंह यदुवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी साई बाबा नगर थाना हबीबगंज भोपाल का रहना बताया । उक्त दोनो संदेहियी दीपक एवं विजय के पास मिले मोबाइलों को चैक किया जिनके मोबाईल के क्रोम एप्लीकेशन में https://agent.1exch.net/profit पोर्टल पर क्रिकेट मैच सट्टे से संबंधित आई.डी लागिन थी, एवं आई.डी. में बैलेंस राशि 2,32,455/- रूपये था । उक्त आईडी के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जिन्होनें क्रिकेट मैच का सट्टा खेलने व खिलाने की बात स्वीकार की बाद आरोपियो का कृत्य धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम का पाये जाने से आरोपी से सट्टा के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया जो कोई वैध लायसेंस नहीं होना बताया । बाद क्रिकेट सट्टे के संबंध में मोबाइल में पाई गई आईडियां एवं क्रिकेट सट्टे के लेन-देन के संबंध में पूछताछ में आरोपियो ने चंदू निवासी कोच फैक्ट्री भोपाल से मैच की आईडी खरीदकर सट्टा खिलाना बताया। उक्त कृत्य धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान चंदू निवासी कोच फैक्ट्री को पकड़कर उसका नाम पता पूछा जो उसने अपना नाम हेमंत सिंह परिहार उर्फ चंदू पिता करन सिंह परिहार उम्र 34 वर्ष निवासी सिंधी विनायक केम्पस ग्राम महोली थाना छोला मंदिर भोपाल बताया जिससे अपराध के संबंध में पूछताछ कर उसके पास मिले मोबाईल को चैक किया गया जिसमे क्रोम एप्लीकेशन में क्रिकेट मैच सट्टे से संबंधित आई.डी लागिन थी, एवं आई.डी. में बैलेंस राशि 1,05,256/- रूपये था । तथा दीपक जाधव एवं विजय यदुवंशी निवासी साई बाबा नगर हबीबगंज भोपाल के अलावा विनोद राजपूत निवासी कोच फैक्ट्री को आनलाइन क्रिकेट सट्टा के लिये मास्टर आईडी उपलब्ध कराना स्वीकार किया तथा रोहित परिहार निवासी ग्वालियर से कमीशन पर आनलाइन क्रिकेट सट्टे की आई डी लेना बताया । प्रकरण में फरार आरोपीगण रोहित परिहार निवासी ग्वालियर एवं विनोद राजपूत निवासी कोच फैक्ट्री भोपाल पर ईनाम उद्घोषणा की गई है फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी दीपक जाधव द्वारा कोलार रोड, भोपाल स्थित “गैलेक्सी होटल” के नाम से होटल का संचालन किया जा रहा है, जिसकी आड़ में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का कारोबार संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। उक्त होटल की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
आरोपियों की जानकारी
क्र गिरफ्तार आरोपी नाम पता
01 दीपक जाधव पिता जगदेव जाधव उम्र 36 वर्ष निवासी साई बाबा नगर थाना हबीबगंज भोपाल
02 विजय यदुवंशी पिता रतन सिंह यदुवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी साई बाबा नगर थाना हबीबगंज भोपाल
03 हेमंत सिंह परिहार उर्फ चंदू पिता करन सिंह परिहार उम्र 34 वर्ष निवासी सिंधी विनायक केम्पस ग्राम महोली थाना छोला मंदिर भोपाल
04 फरार आरोपी – रोहित परिहार निवासी ग्वालियर
05 फरार आरोपी विनोद राजपूत निवासी कोच फैक्ट्री भोपाल
सराहनीय भूमिका- उनि नितिन पटेल, सउनि सादिक खान, प्र आऱ नारायण मीणा, प्र आर मुकेश मीणा, आर प्रदीप सिंह, आर राहुल ठाकुर, आर मनीष कौरव, आर अमन पटेल , आर घनश्याम चंद्रावत, म.आर संध्या शर्मा
