06 घण्टे डिजीटल अरेस्ट से कराया सीनियर सिटीजन को मुक्त
थाना स्टेशन बजरिया
• 06 घण्टे डिजीटल अरेस्ट से कराया सीनियर सिटीजन को मुक्त ।
• दिनांक-07/03/2026 को ठगों ने शाम के 04 बजे से कर रखा था डिजीटल अरेस्ट पुलिस की सूझबूझ व त्वरित कार्यवाही से अर्थिक हानि होने से बचाया जा सका ।
• ATS पुणे में इस्पेक्टर बन कर किया था वीडियों कॉल पर डिजीटल अरेस्ट ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक-07/03/2026 – को आदर्श कुमार सिंह निवासी विध्याचल वैली जो विध्याचल भवन भोपाल में शासकीय कर्मचारी हैं । अपनी पत्नि व बच्ची के साथ थाना पर उपस्थित आये और पुलिस को बताया कि व्हाटसएप पर मुझे ATS पुणे के इंस्पेक्टर साहब आतंकबादी गतिविधियों में मोबाईल का उपयोग होना बता रहे है और मुझे वीडियो कॉल पर डिजीटल अरेस्ट कर रखा है । फरियादी द्वारा बताये अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए सायबर एक्सपर्ट उनि अरविन्द कुमार सिंह द्वारा वीडियो कॉल करने वाले ठग से बात की जिसने पहले उनि अरविन्द कुमार सिंह को दो मिनट में वर्दी उतरवाने की धमकी दी बाद में पुलिस की सख्ती देख फोन काट दिया और फरियादी को दोबारा से फोन नही किया बाद में फरियादी के फोन में महत्वपूर्ण सेटिंग्स की गई । जिसमें पुलिस की सूझबूझ से फरियादी के साथ आर्थिक धोखाधड़ी होने से बचाया जा सका । फरियादी का पूरा परिवार पुलिस विभाग को धन्यवाद दे रहा है ।
सराहनीय भूमिका – एस.एच.ओ. निरीक्षक श्रीमति शिल्पा कौरव,उनि अरविन्द कुमार सिंह ।
