टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर बागेश्वर महाराज की बधाई
बोले- जुनून के आगे पनौती कुछ भी नहीं
जिन्दगी में कुछ भी पनौती नहीं होता
भारत द्वारा तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए इसे रणनीति और कड़े परिश्रम की जीत बताया। महाराज जी ने ‘पनौती’ जैसे शब्दों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि कोई भी दिन, मैदान या खिलाड़ी अशुभ नहीं होता। उन्होंने संदेश दिया कि यदि सही रणनीति, अटूट जोश और भगवान की कृपा साथ हो, तो हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने इस जीत को पूरे देश के लिए गौरव का क्षण बताया और समस्त क्रिकेट प्रेमियों को बधाई दी।।
