12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका

0
Spread the love

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा मौका है। मध्य प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड के 728 खाली पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली है। ऑनलाइन एप्लीकेशन आज (28 फरवरी) से 14 मार्च तक जमा किए जा सकते हैं।

कब से कब तक भर सकेंगे फॉर्म

रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए एप्लीकेशन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। कैंडिडेट वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। डिपार्टमेंट की जानकारी के मुताबिक, सोशल बैलेंस बनाए रखने के लिए अलग-अलग पोस्ट के लिए रिजर्व कैटेगरी (SC, ST, OBC, EWS, और अनरिजर्व) तय की गई हैं।

250 से 500 रुपए होगी फीस

MPESB के अनुसार, जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फीस ₹500 प्रति क्वेश्चन पेपर है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और EWS (मध्य प्रदेश के निवासी) के उम्मीदवारों को प्रति क्वेश्चन पेपर ₹250 देने होंगे। इसके साथ ही फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 19 मार्च, 2026 है।

कौन कर सकता है अप्लाई ? अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को भारत में किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन से क्लास 10 या क्लास 12 पास होना चाहिए। उम्र 1 जनवरी 2026 के हिसाब से कैलकुलेट की जाएगी। अप्लाई करने के लिए कम से कम उम्र 18 साल है। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र में छूट दी जाएगी।

परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी, नंबरों के आधार पर मेरिट

फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम 7 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 AM से दोपहर 12:00 PM तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 PM से शाम 5:00 PM तक होगी।

एग्जाम के बाद नंबरों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा में टेक्निकल सब्जेक्ट, जनरल नॉलेज, रीजनिंग और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

परीक्षा के लिए आधार कार्ड जरूरी

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड सहित वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

किसे मिलेगा आरक्षण का फायदा

फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर अनारक्षित (UR), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), महिलाओं, दिव्यांगजनों और पूर्व सैनिकों को शासन के नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

कितनी मिलेगी हर महीने सैलरी कैंडिडेट्स को हर महीने ₹19,500 से ₹62,000 तक सैलरी मिलेगी। इन पोस्ट में इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे डेडलाइन से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लें, नहीं तो उन्हें अप्लाई करने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026

आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026

परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 7 अप्रैल 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481