*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त किया शोक*

0
Spread the love

भोपाल, 27/02/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने पद्मश्री से सम्मानित, नेत्र चिकित्सक, समाजसेवी, सद्गुरु सेवा संघ चित्रकूट के निदेशक डॉ. बी.के जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि डॉ. बी. के. जैन का संपूर्ण जीवन समाज सेवा एवं मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

 

 

(आशीष उषा अग्रवाल)

प्रदेश मीडिया प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/lokvarta/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481