कमला नगर पुलिस ने 25 पुलिस एक्ट में जप्त 80 कंडम वाहनों की कराई नीलामी

थाना कमला नगर
कमला नगर पुलिस ने 25 पुलिस एक्ट में जप्त 80 कंडम वाहनों की कराई नीलामी
थाना कमला नगर थाना परिसर में कई वर्षों से कंडोम पड़े 25 पुलिस एक्ट में जप्त वाहन की नीलामी प्रक्रिया वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त जोन-01, सहायक पुलिस आयुक्त टी टी नगर संभाग श्रीमति अंकिता उपायुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे खातरकर, थाना प्रभारी कमला नगर भोपाल, थाना प्रभारी रातीबड भोपाल, थाना प्रभारी टी टी नगर भोपाल एवं प्रआर 1965 धनराज की देखरेख में 80 कंडम वाहनो की नीलामी प्रकिया संपन्न की गई l
नीलामी प्रक्रिया आज दिनांक 26/02/2026 को समिति सदस्यो की उपस्थिति में थाना कमला नगर परिसर में आयोजित की गयी जिसमे कुल 12 क्रेताओ द्वारा नीलामी प्रकिया में हिस्सा लिया गया जिन्हे विधिवत बोली लगाने हेतु पर्ची क्रमांक 01-14 तक उपलब्ध करायी गई। नीलामी में शामिल वाहनो का भौतिक मूल्य 1 लाख 15 हजार 200 रूपये से ऊपर प्रथम बोली पर्ची क्रमांक 01 के क्रेता शाहीद पिता जहूर अहमद द्वारा एक लाख 17 हजार से प्रारंभ हुई जिसमे पर्ची क्रमांक 02 मोहम्मद मंसूर पर्ची क्रमांक 03 सगीर उद्दीन पर्ची क्रमांक 05 अब्दुल शाहीद पर्ची क्रमाक 07 मोहम्मद परवेज, पर्ची क्रमांक 08 सलमान पर्ची क्रमांक 09 रहमान खान, पर्ची क्रमांक 10 अनस खान पर्ची क्रमांक 11 मोहम्मद असलम, पर्ची क्रमांक 12 मोहम्मद अती, पर्ची क्रमांक 13 जाहिद गौरी, पर्ची क्रमांक 14 शाहनावाज शेष पर्ची क्रमांक 04 और 06 में कोई क्रेता ना होने से रिक्त सभी के द्वारा नीलामी हिस्सा देकर बोली लगाते हुये अंतिम बोली पर्ची क्रमाक 01 केता शाहीद पिता जहूर अहमद उम्र 55 साल निवासी शाप न० 07 न्यू कबाड खाना हनुमानगंज भोपाल द्वारा 05 लाख 20 हजार रूपये में क्रय करने हेतु लगायी गयी उक्त 80 वाहनो की नीलामी में शामिल सभी क्रेताओ एवं समिति सदस्य एवं अन्य लोगो की उपस्थिति मे नीलामी की प्रकिया पूर्ण होने उपरांत शेष क्रेताओ की अमानत राशि उन्हे सुपुर्द की गयी जो की प्रत्येक क्रेता से 15000/- रूपये जमा करायी गई थी नीलामी में क्रय किये गये वाहन अभी थाने मे सुरक्षार्थ खडे हुये है। क्रेता द्वारा 15000/- अमानत राशि जमा व शेष राशि भुगतान के बाद वाहनो को सुपुर्द लिया जायेगा संपूर्ण प्रकिया की फोटो ग्राफी व वीडियोग्राफी की गयी। उक्त राशि को पृथक से राजस्व विभाग मे जमा कराया जाता हैं।
