भोपाल में संघ प्रचारक की एक्सीडेंट में मौत

0
Spread the love

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में नेपानिया जोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार संघ प्रचारक और उनके साथी को टक्कर मार दी। हादसा गुरुवार शाम का है। इलाज के दौरान प्रचारक की तड़के मौत हो गई। उनके साथी की हालत नाजुक है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक दिनेश सिंह राजपूत पुत्र किशन सिंह राजपूत (55) ग्राम मेघराकलां बैरसिया के रहने वाले थे। वह परिचित की शादी समारोह में शामिल होने ईटखेड़ी आए थे। यहां से लौटते समय उनकी बाइक को नेपानिया जोड़ के पास अज्ञात वान ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दिनेश और उनके साथी समंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां दिनेश की मौत हो गई। समंदर की हालत नाजुक है।

भतीजा बोला- संघ की मीटिंग में जा रहे थे

मृतक के भतीजे तरवर सिंह राजपूत ने बताया कि चाचा दिनेश संघ के प्रचारक थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव में आयोजित संघ की एक मीटिंग में उन्हें शामिल होना था। गांव लौटते समय हादसे में घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *