तीन तलाक के आरोपी पर मामला दर्ज

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश
जनसंपर्क कक्ष
समाचार
तीन तलाक के आरोपी पर मामला दर्ज
पुलिस ने उठाए सख्त कदम, महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई
भोपाल/आगर मालवा 1 जून 2024। मध्यप्रदेश पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आगर मालवा में एक महिला की शिकायत पर तीन तलाक देने वाले पति पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल 31 मई को आगर थाना पहुंचकर एक 27 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि पति सहित सास और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सख्त कदम उठाते हुए पति, सास और ननद पर धारा 498 (ए), 323, 34 भादवि, 4 मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकार का संरक्षण अधिनियम 2019 का अपराध पंजीबद्ध किया है।
क्रमांक-75/24 धीरज/अशीष शर्मा
